|

भास्कर के 30वे साल पर जयपुर में कॉमेडी फेस्टिवल:'कहीं फटेगा तो नहीं?' चुटकुले पर खूब हंसे दर्शक, हर्ष गुजराल-गौरव गुप्ता भी देंगे परफॉर्मेंस


 दैनिक भास्कर जयपुर के 30वें गौरवशाली साल के मौके पर इवेंट्स की सीरीज शनिवार से शुरू हुई। कॉमेडी फेस्टिवल में थोड़ी देर में देश के जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल, गौरव गुप्ता और गौरव कपूर अपनी परफॉर्मेंस देंगे। कार्यक्रम को लेकर दर्शकों का कहना है कि काफी दिनों बाद जयपुर में कोई अच्छा आयोजन हो रहा है और उन्हें बहुत मजा आने वाला है।

कॉमेडियन तोशिफ मिर्जा ने अपने सरनेम को लेकर एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए कहा- लोग अक्सर उनके सरनेम 'मिर्जा' को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं। कई बार इसे 'मिश्रा' समझ लेते हैं।

कॉमेडियन मोहम्मद सोहेल ने कहा- मेरे एक दोस्त पंजाबी है, मैंने उसे गुरुद्वारे चलने के लिए कहा। सोहेल ने तुरंत हामी भर दी, क्योंकि उन्हें पता था कि वहां फ्री का खाना मिलता है। जब उन्होंने ऑटो बुक किया, तो ऑटो वाले के पास मैसेज गया कि मोहम्मद सोहेल ने गुरुद्वारे के लिए ऑटो बुक किया है, वो भी 15 अगस्त पर। सोहेल ने चुटकी लेते हुए कहा कि ऑटो वाले को लगा होगा कि कहीं फटेगा तो नहीं।




Previous Post Next Post