|

जयपुर में लेक्चरर ने सुसाइड किया, तीन ट्रेनें निकलीं:लिखा- मैं मरा नहीं हूं, पुलिस ने मेरी इरादतन हत्या की है



जयपुर में सस्पेंड चल रहे एक लेक्चरर ने बुधवार शाम ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है- मैं मरा नहीं हूं, पुलिस ने मेरी इरादतन हत्या की है। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लेक्चरर का शव करीब 3 घंटे पड़ा रहा। उनके ऊपर से 3 ट्रेनें गुजर चुकी थीं। जब कोई नहीं आया तो इसी व्यक्ति ने शव को उठाकर ट्रैक से अलग रखा। घटना महेश नगर इलाके की है।

सस्पेंशन के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे पुलिस के मुताबिक, मनोहर लाल भादू (35) मूल रूप से जालोर के सांचौर के रहने वाले थे। मनोहर के तीन बच्चे हैं, जो गांव में पत्नी के साथ रहते हैं। सस्पेंड होने के बाद वे लंबे समय से महेश नगर में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। बुधवार शाम अर्जुन नगर रेलवे फाटक के पास ट्रेन के आगे कूद गए।

सुसाइड नोट दोस्तों को भेजा था 

घटना की सूचना मिलते ही महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एसएमएस अस्पताल भेजा। उधर, मनोहर ने सुसाइड से पहले नोट भी लिखा था। इस नोट को उन्होंने अपने दोस्तों को भेज दिया था। घटना के कुछ देर बाद ही मनोहर के दोस्तों ने सुसाइड नोट को सोशल मीडिया पर डाल दिया। 

Previous Post Next Post