|

ऑस्ट्रेलिया में त्योहार मना रहे यहूदियों पर आतंकी हमला:12 की मौत; इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने रेस्त्रां में छिपकर जान बचाई

 ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर रविवार दोपहर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलवारों ने फायरिंग की। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा एक हमलावर भी मारा गया है।

पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए दोनों हमलावरों को गोली मारी। अधिकारियों के मुताबिक एक हमलावर की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर हालत में है।

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन इस हमले में बाल-बाल बचे हैं। उन्होंने रेस्त्रां में छिपकर अपनी जान बचाई। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

वॉन ने एक्स पर लिखा-

QuoteImage

बॉन्डी में एक रेस्टोरेंट के अंदर बंद रहना बहुत डरावना था। अब मैं सुरक्षित घर पहुंच गया हूं। आतंकियों का सामना करने वाले इमरजेंसी स्टाफ्स का बहुत-बहुत धन्यवाद। इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

QuoteImage

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में नॉर्थ बॉन्डी बीच पर कई लाशें बिखरीं नजर आ रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना को चौंकाने वाला और बहुत दुखद बताया है।


मास शूटिंग से जुड़ीं 10 तस्वीरें...

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में काले कपड़े पहने दो युवक दिखाई दिए, जो सड़क पर खड़े होकर राइफल जैसे हथियार से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में काले कपड़े पहने दो युवक दिखाई दिए, जो सड़क पर खड़े होकर राइफल जैसे हथियार से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हुई है। इनकी लाशें बीच पर नजर आईं।
गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हुई है। इनकी लाशें बीच पर नजर आईं।
गोलीबारी के बाद लोग भागते नजर आए। (वायरल वीडियो)
गोलीबारी के बाद लोग भागते नजर आए। (वायरल वीडियो)
फायरिंग कर रहे हमलावर को पीछे से एक शख्स ने पकड़ लिया। (वायरल वीडियो)
फायरिंग कर रहे हमलावर को पीछे से एक शख्स ने पकड़ लिया। (वायरल वीडियो)
पकड़ने के बाद शख्स ने हमलावर से उसकी बंदूक छीन ली। (वायरल वीडियो)
पकड़ने के बाद शख्स ने हमलावर से उसकी बंदूक छीन ली। (वायरल वीडियो)
हथियार छीनने के बाद शख्स ने हमलावर पर गोली चलाई। (वायरल वीडियो)
हथियार छीनने के बाद शख्स ने हमलावर पर गोली चलाई। (वायरल वीडियो)
पुलिस ने दोनों हमलावरों को गोली मारी। पुलिस ने एनकाउंटर का ड्रोन फुटेज भी जारी किया है।
पुलिस ने दोनों हमलावरों को गोली मारी। पुलिस ने एनकाउंटर का ड्रोन फुटेज भी जारी किया है।
फायरिंग करते हुए हमलावर। यह तस्वीर वायरल है।
फायरिंग करते हुए हमलावर। यह तस्वीर वायरल है।
गोलीबारी के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग भागते दिखे। (वायरल वीडियो)
गोलीबारी के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग भागते दिखे। (वायरल वीडियो)
हमले में इजराइल-ऑस्ट्रेलिया यहूदी परिषद के अध्यक्ष आर्सेन ओस्ट्रोव्स्की भी घायल हुए हैं। ओस्ट्रोव्स्की के सिर में चोट आई है, लेकिन उनका कहना है कि वे ठीक हैं।
हमले में इजराइल-ऑस्ट्रेलिया यहूदी परिषद के अध्यक्ष आर्सेन ओस्ट्रोव्स्की भी घायल हुए हैं। ओस्ट्रोव्स्की के सिर में चोट आई है, लेकिन उनका कहना है कि वे ठीक हैं।


Previous Post Next Post